फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: भाजपा विधायक बोले- केंद्र हस्तक्षेप करे तभी यूपी में 2027 में बनेगी सरकार, अभी खराब है पार्टी की हालत

Sat, 13 Jul 2024 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार को कुछ बड़े फैसले लेने होंगे, तभी 2027 में भाजपा की यूपी में सरकार बन सकेगी। पीडीए ने जो भ्रम फैलाया है, उससे भाजपा की स्थिति खराब है। वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने एक वीडियो संदेश जारी करके यूपी की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार को कुछ बड़े फैसले लेने होंगे, तभी 2027 में भाजपा की यूपी में सरकार बन सकेगी। पीडीए ने जो भ्रम फैलाया है, उससे भाजपा की स्थिति खराब है। वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। जौनपुर की बदलापुर विधानसभा सीट पर भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। अब दो बार के विधायक रमेश मिश्रा का वीडियो सामने आया है। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करके बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा, तभी कुछ हो सकेगा। 2027 में सरकार बन सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सिलसिले में अमर उजाला ने मोबाइल फोन के जरिये विधायक बात भी की है। इस पर विधायक ने कहा कि यूपी के अधिकारी मनबढ़ हो गए हैं। वे जनता की नहीं सुन रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी नहीं बचा है। सब मनमानी पर उतारू हैं, इसलिए वीडियो संदेश के जरिये अपनी बात कहनी पड़ी है। 



अधिकारियों का मनोबल तोड़ने की जरूरत है। सपा ने पीडीए के जरिये जो भ्रम फैलाया है, उसकी काट अभी से ढूंढनी होगी। सीएम को मंत्रियों के साथ बैठक करके इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें