फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दबंगई: कार सवार युवकों ने जबरन रोकी बस, चालक को खींचकर लात- घूसों से पीटा; तमंचे की बट से फोड़ा सिर

Wed, 20 Aug 2025 11:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaupur News: जौनपुर- प्रयागराज हाईवे पर दबंगों ने बस चालक को रोक कर उसकी पिटाई की। लात- घूसों से पीटने के साथ ही तमंचा की बट से उसका सिर फोड़ दिया। 
विज्ञापन
कार सवार मनबढ़ों ने चालक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर- प्रयागराज मार्ग पर मंगलवार की रात बीबीपुर के पास गोरखपुर से प्रयागराज जा रही राप्तीनगर बस डिपो की जनरथ बस को रोक कर मनबढ़ कार सवारों ने चालक के साथ मारपीट की। पुलिस घायल बस चालक को इलाज के लिए मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस मंगलवार की रात लगभग 10 बजे गोरखपुर से प्रयागराज के लिए निकली। चालक चंदन मद्धेशिया (41) निवासी गौरहा बाजार थाना तरवा सुजान कुशीनगर बस चला रहा था। सिकरारा थाना के बीबीपुर के समीप कार सवार बस को ओवरटेक कर जबरन रोक दिए। 

दबंगों ने बस चालक के सिर पर तमंचे की बट से वार कर लहूलुहान कर दिया। मनबढ़ों ने उसे बस से नीचे खींच कर लात- घूसों से पिटाई किया। बस में सवार लोग डर के चलते मनबढ़ों को रोकने का साहस नहीं जुटा पाए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काम की बात: 24 घंटे से बनारस से बलिया तक स्थिर है गंगा का जलस्तर, आज कई इलाकों में बिजली गुल समेत अन्य खबरें

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने घायल बस चालक को मछलीशहर सामुदायिक केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिचालक की सूचना पर जौनपुर डिपो के अधिकारी मौके पर पहुंच कर यात्रियों को सुविधानुसार गंतव्य को पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर हत्याकांड: 'खाई पीकर ठीक से स्कूल गईल रहे... हमरे लइकवा क हत्या', मां के करुण-क्रंदन से डबडबा गई आंखें

थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि चालक की तहरीर पर तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। असलहे की बट से मारने की बात पर उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें