फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: बैंक से निकलते ही घात लगाए बदमाशों ने कैशियर को पीटा, चाभी छीनने का आरोप, FIR

Tue, 26 Mar 2024 07:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Crime News: शिशिर ने यह भी आरोप लगाया कि बदमाश बैंक व कैस की चाभी भी छीनने का प्रयास किए। हो-हल्ला करने पर बदमाश भाग गए। घर जाने के बजाय कैशियर शिशिर ने शाखा में लौट कर घटना की जानकारी प्रबंधक गौरव सिंह को दी।
विज्ञापन
पीड़ित शिशिर मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के घनश्यामपुर रोड पर चार की संख्या में आए अज्ञात बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर की लात घूसों से पिटाई कर दी। साथ ही बैंक व कैश की चाभी छीनने का प्रयास किया। घटना मंगलवार सायं की है। घटना को लेकर बैंक कर्मी भयजदा हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि पीड़ित कैशियर शिशिर मौर्य की तहरीर पर पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन


कैशियर बैंक ऑफ बड़ौदा शिशिर मौर्य निवासी रुहट्टा जौनपुर रोज की भांति बैंक से कामकाज निबटाकर घर जा रहे थे। वह जैसे ही शाखा से घनश्यामपुर रोड से जौनपुर के लिए बस पकड़ने के लिए निकले। आरोप है कि पहले से ही घात लगाए चार की संख्या में आए बदमाश उन्हें लात-घूसों से पीटने लगे। शिशिर ने यह भी आरोप लगाया कि बदमाश बैंक व कैस की चाभी भी छीनने का प्रयास किए। हो-हल्ला करने पर बदमाश भाग गए। घर जाने के बजाय कैशियर शिशिर ने शाखा में लौट कर घटना की जानकारी प्रबंधक गौरव सिंह को दी।

दी गई तहरीर
घटना की जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक के साथ सहायक प्रबंधक सुधीर कुमार, क्लर्क मोहित प्रजापति, क्लर्क दिलीप यादव व दफ्तरी राजकुमार सरोज ने कोतवाली में पहुंच कर घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करनें के लिए तहरीर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें