फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलाकर भाग निकले बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर पुलिया के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एलआईसी एजेंट पर गोली चला दी। हालांकि घटना के बाद बाइक सवार एलआइसी एजेंटी गिर पड़ा। पीडि़त के मुताबिक उसे हाथ में गोली लगी है। पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के किसुनपुर (दुमदुमा) निवासी बशुधा तिवारी (58) एलआईसी एजेंट हैं। वह शुक्रवार को कम्मरपुर बाइक से अपने बेटे हर्ष के साथ गए थे। आरोप है कि वह वहां से बीमा की पालिसी लेने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। कम्मरपुर गांव की पुलिया के पास ही रात करीब साढ़े सात बजे पहुंचे अपाची बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वे और उनका बेटा गिर पड़े। पीडि़त बशुधा तिवारी के मुताबिक, गोली के छर्रे उनके हाथ में लगती हुई निकल गई। उधर, घटना के कारण गांव में हड़ंकप मच गया। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गई। जहां जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार का कहना है कि ग्रामीणों के मुताबिक गोली चली है, लेकिन गोली पीडि़त को लगी है या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इसकी पुष्टि जिला अस्पताल के ही डाक्टर करेंगे। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। बताते चलें कि पूर्व प्रमुख व सपा नेता मिथिलेश यादव को भी बुधवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने अपशब्द कहते हुए जान से मार डालने की धमकी दी थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें