फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर यूरिया न होने से किसान परेशान हैं। अब तो किसानों को प्राइवेट दुकानों से ही यूरिया खाद लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बदलापुर के साधन सहकारी समिति फत्तूपुर, महमदपुर गुलरा, राजनीपुर, शाहपुर, घनश्यामपुर पर काफी दिनों से यूरिया की आपूर्ति नहीं की गई है। धान की फसल में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग की अत्यंत आवश्यकता है। किंतु सहकारी समितियों पर उपलब्ध न होने से किसानों को महंगे दाम पर यूरिया खरीदनी पड़ रही है। किसान उमाशंकर सिंह व महेश तिवारी ने बताया कि काफी दिनों से समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है जिसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि धान के फसलों को यूरिया की सख्त जरूरत है। एडीओ को-ऑपरेटिव अजय सिंह ने बताया कि यूरिया की रैक नही आ रही है। जबकि डिमांड भेजी गई है। आते ही समितियों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बाबत पूछे जाने पर एडीओ को-ऑपरेटिव अजय सिंह ने बताया कि यूरिया की रैक नही आ रही है। जबकि डिमांड भेजी गई है। आते ही समितियों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें