फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर खराब हुआ ट्रक, लगा जाम

Sun, 02 Aug 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैहर देवी मंदिर के पास शनिवार को  बीच सड़क पर ट्रक फंसने से डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाजिदपुर तिराहे के पास से आजमगढ़ मार्ग भी जाम हो गया।
विज्ञापन


जाम में स्कूली बच्चे, रोडवेज की बसें, कांवरिया समेत तमाम लोग फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को किनारे लगवाया तो डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।

जर्जर हो चुके हाईवे की वजह से आए दिन वाहन बीच सड़क पर ही खराब हो जा रहे हैं। वाराणसी से सुल्तानपुर की ओर जा रहा ट्रक दोपहर करीब दो बजे नगर के मैहर माता मंदिर के पास पहुंचा था तभी ट्रक का गुल्ला टूट गया और बीच
विज्ञापन


 सड़क पर ट्रक आड़े तिरछे खड़ा हो गया। हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई। हाईवे पर जाम का असर थोड़ी ही देर में शहर के भीतर भी दिखने लगा। वाजिदपुर तिराहे से जेसीज चौराहे के

 आगे तक वाहनों की कतार लग गई। इस जाम में कांवरियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल से छूटे बच्चों से भरे वाहन भी जाम में फंसे रहे।

नईगंज से लेकर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग और इलाहाबाद, मडिय़ाहूं मार्ग पर भी जाम का असर देखा गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब वाहन को किनारे करवाकर डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें