बलिया में पेपर लीक मामले में पत्रकारों को गिरफ्तार करने के खिलाफ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन दिया। एसोसिएशन ने इस मामले में गिरफ्तार पत्रकारों को रिहा करने की मांग भी की।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई। साथ ही पेपर लीक मामले की जांच कराकर नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसोसिएशन ने पेपर लीक मामले बलिया के डीएम और एसपी की भूमिका की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र मिश्र, प्रदीप कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार यादव, संदीप कुमार शुक्ल, राकेश कुमार मौर्य, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।