ट्राॅफी के साथ कबड्डी चैंपियनशिप के खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
खेतासराय। भुड़कुड़हां गांव में बुधवार की शाम ऑल इंडिया नाइट कबड्डी चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। फाइनल में मेरठ ने वाराणसी को 36-30 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वाराणसी की टीम उपविजेता रही। चैंपियनशिप में 26 टीमों ने भाग लिया था।
उद्घाटन मुकाबला आईटीबीपी दिल्ली और एसएसबी हरियाणा के बीच खेला गया। एसएसबी हरियाणा ने 30-29 से जीत दर्ज की। पहले सेमीफाइनल में बीके एकेडमी मेरठ ने गौतम बुद्ध नगर नोएडा को 23-20 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने जौनपुर को 16-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में मेरठ ने वाराणसी को 36-30 से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद व गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। उपविजेता को 35 हजार रुपये व सिल्वर मेडल दिया गया। रेफरी की जिम्मेदारी कबड्डी एसोसिएशन जौनपुर के अध्यक्ष रवि कुमार ने निभाई। चैंपियनशिप का आयोजन अफ्फान जावेद और जका खान की तरफ से किया गया।