फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मेडिकल स्टोर संचालक को पीटकर किया अधमरा, दुकान बंद कर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

Thu, 03 Oct 2024 10:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने पीट- पीटकर घायल कर दिया। रात में वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बदलापुर से दुकान बंद कर घर आ रहे एक दवा व्यवसायी को बुधवार की रात बदमाशों ने रास्ते में धारदार हथियार से मार- पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। 

विज्ञापन


यह है मामला
खुटहन थाना क्षेत्र के बेसहूपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रविंद्र तिवारी बदलापुर सरकारी अस्पताल के सामने अपना मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रोज की तरह दुकान बंद कर घर आ रहे थे कि बदलापुर के मदापुर गांव में पांच की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धारदार हथियार से मार-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें