फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीत गया मई, शहर में नहीं लग पाए आरओ

विज्ञापन
शहर के आंबेडकर तिराहे पर निर्माणाधीन आरओ प्लांट - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। मई महीना भी बीत गया, लेकिन अभी तक शहर में आरओ नहीं लग पाया है। इससे शहरवासियों सहित बाहर से आने वाले लोगों को गला तर करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कारण यह कि गर्मी में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका की ओर से 35 लाख की लागत से शहर के 10 सार्वजनिक स्थानों पर आरओ लगाने की योजना है, लेकिन अभी तक एक भी आरओ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

बेतहाशा पड़ रही गर्मी में सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में आने वाले लोगों को ठंडा पानी नसीब हो सके, इसके लिए नगर पालिका की ओर से अप्रैल में शहर के भीड़भाड़ वाले 10 सार्वजनिक स्थानों पर आरओ लगाने की योजना बनाई गई। इस दौरान एक आरओ लगाने के लिए तकरीबन साढे़ तीन लाख रुपये की लागत आनी है। हालांकि मई बीत गई लेकिन अभी तक एक भी आरओ नहीं लग पाया है। आरओ लगाने के लिए छह स्थानों पर बोरिंग करने और टंकी बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। लगातार तापमान भी बढ़ रहा है, लेकिन लोग आज भी अपना गला तर करने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।
इन स्थानों पर लगाया जा रहा आरओ
जौनपुर। शहर में 10 स्थानों पर आरओ लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें सिटी स्टेशन, सदर अस्पताल, रोडवेज परिसर, कलेक्ट्रेट, भंडारी स्टेशन, चौकिया तिराहा, आंबेडकर तिराहा, ख्वाजगी टोला में काली जी मंदिर के पास, पालिटेक्निक चौराहा और बदलापुर पड़ाव है। इसमें से अभी मात्र छह स्थानों पर बोरिंग टंकी बनाई गई है, लेकिन आरओ नहीं लग पाया है। पहले एक एचपी सबमर्सिबल मोटर पंप की बोरिंग होगी। पानी स्टोर करने के लिए टंकी बनाया जाएगा, इसके बाद पानी ठंडा करने के लिए वाटर चिलर और आरओ लगाने का कार्य किया जाएगा, जो अभी तक नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

आरओ लगाने के लिए छह स्थानों पर बोरिंग कर टंकी का निर्माण कर लिया गया है। इन स्थानों पर जल्द ही आरओ लगा दिया जाएगा। आचार संहिता के कारण समय से काम शुरू नहीं हो पाया था। इसके कारण अभी तक आरओ नहीं लग पाया है, लेकिन जल्द ही सभी स्थानों पर आरओ लगा दिया जाएगा। - उमेश प्रसाद, एक्सईएन, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें