बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मुजार गांव निवासी आबिद खान की पत्नी पिछले 7 दिसंबर से घर से लापता हो गई है। आबिद खान दुबई रहकर नौकरी करते हैं। उनकी मां अफसाना ने मछली शहर कोतवाली में सबीहा बानो के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई है।
इधर 7 दिन बीत गए हैं विवाहिता का कुछ पता नहीं चल पाया है। इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हुई तो उनके पिता वजीर खान निवासी टोलिया थाना कोतवाली जौनपुर ने मछली शहर कोतवाली पहुंचकर अपनी बेटी के हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। उन्होंने ससुराल वालों के ऊपर आरोप लगाया है कि विवाहिता की हत्या करके गायब कर दिया गया है।
इधर, मछली शहर के क्षेत्राधिकार विवेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जो तथ्य प्रकाश में आएगा उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगा।