फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जौनपुर चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नगर के बीआरपी इंटर कालेज मैदान पर आयोजित दो दिवसीय 46 वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का शनिवार को समापन हुआ। मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जौनपुर बना चैम्पियन रहा। चंदौली द्वितीय व गाजीपुर जनपद तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जौनपुर 304 अंक पाकर ओवरऑल चैंपियन बना। चंदौली 266 अंकों के साथ दूसरे और गाजीपुर 193 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वाराणसी 173 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रहा।
खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में जौनपुर प्रथम, वाराणसी द्वितीय व बालक वर्ग में वाराणसी प्रथम, जौनपुर द्वितीय रहा। खो-खो प्राथमिक बालक वर्ग में जौनपुर प्रथम, गाजीपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में गाजीपुर प्रथम, चंदौली द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


दौड़ प्राथमिक 400 मीटर बालिका वर्ग में आंचल चन्दौली प्रथम, पायल प्रजापति वाराणसी द्वितीय, अंशू गाजीपुर तृतीय, बालक वर्ग में अनुराग चंदौली प्रथम, आदित्य अब्राहम जौनपुर द्वितीय, रवि किशन गाजीपुर तृतीय, दौड़ 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में शिवा सरोज जौनपुर प्रथम, बालिका वर्ग में बिंदू पटेल जौनपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में जूनियर बालिका नैंसी यादव जौनपुर प्रथम रहीं। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में आकाश जौनपुर प्रथम रहे। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका सिंह जौनपुर तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन बालिका में जौनपुर प्रथम और बालिका वर्ग में जौनपुर द्वितीय स्थान पर रहा। समूह गान, लोकगीत, अंताक्षरी और एकांकी में जौनपुर प्रथम स्थान पर रहा। कुश्ती बालिका वर्ग में 25 से 30 किलो भार में कोमल पटेल जौनपुर प्रथम, नेहा बिंद गाजीपुर द्वितीय। 31 से 35 किलो में जौनपुर की प्रिया दूसरे स्थान पर रहीं। 36 से 40 किलो में खुशी शर्मा जौनपुर द्वितीय, 41 से 45 किलो में सुरभि जौनपुर द्वितीय, 46-50 किलो में शिवानी जौनपुर द्वितीय, कुश्ती बालक वर्ग में 36-40 किलो में इंदल जौनपुर प्रथम व 46-50 किलो में लकी यादव जौनपुर द्वितीय स्थान पर रहे।
कबड्डी प्राथमिक बालक बालिका दोनों वर्ग में जौनपुर प्रथम और गाजीपुर द्वितीय। कबड्डी जूनियर बालक व बालिका वर्ग में जौनपुर प्रथम, गाजीपुर द्वितीय स्थान पर रहा। लंबी कूद प्राथमिक बालिका वर्ग में अंशिका जौनपुर द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में आकाश चौहान जौनपुर प्रथम रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में आर्यन जौनपुर प्रथम व बालिका वर्ग में जौनपुर की सेजल पाल तीसरे स्थान पर रहीं। गोला प्रक्षेप बालक वर्ग में प्रियांशु जौनपुर प्रथम, चक्र-क्षेपण बालक वर्ग में शिवम यादव जौनपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में काजल जौनपुर द्वितीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र, विशिष्ट अतिथि कालेज के प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव व दिलीप श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें