फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के सोनाई गांव में एक विवाहिता ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोनाई गांव निवासी सिंटू कन्नौजिया की पत्नी शशिकला (30) ने रात में विषैला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो स्वजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही मृतका के पिता शंकरलाल कन्नौजिया ने कंट्रोल को सूचना दिया कि बेटी के ससुराल वालों ने दहेज के लिए जहर देकर मार डाला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा दिया। मृतका की शादी फरवरी 2016 में हुई थी। उसका मायका वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही नेवादा गांव में है। मृतका को एक 4 वर्ष की पुत्री व 3 वर्ष का पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें