फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर से किशोरी को भगाकर प्रतापगढ़ के मंदिर में की शादी, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर उससे शादी करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर युवक यहां से प्रतापगढ़ ले गया। जहां एक मंदिर में शादी कर ली। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने 27 नवंबर को मछलीशहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी का एक रिश्तेदार उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ मंदिर में शादी कर ली। पुलिस ने आरोपी बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी अमित यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी को बदलापुर के एक संस्कृत विद्यालय पर रखा गया है। सूचना पर उप निरीक्षक हैदर अली पुलिस बल के साथ संबंधित विद्यालय पहुंचे, जहां से किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें