फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को उम्मीद: सावन में बाजार की लौटेगी रौनक, बढ़ेगा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोविड संक्रमण के चलते बाजारों में चल रही मंदी से निजात मिलने की व्यापारियों में उम्मीद है। सब कुछ ठीक रहा तो इस बार सावन में बाजार में रौनक लौटेगी। कपड़े से लेकर सजावट की सामानों की दुकानें अभी से सजने लगी हैं। महिलाएं भी सावन के त्योहार को लेकर अभी से खरीददारी में जुट गई है। सजने संवरने के सामानों से लेकर कपड़े आदि की खरीददारी भी कर रही हैं। कावड़ यात्रा को लेकर कांवरियां संघ भी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं जिले के सभी शिवालयों की सफाई के साथ ही रंग रोगन का काम शुरू हो गया है। दुकानदारों की माने तो इस सावन में मौसम अच्छा है। कोविड संक्रमण का भी खतरा नहीं है। सावधानी के साथ त्योहार को मनाना संभव होगा। बाजार में कांवरियों के लिए त्रिशूल बने टी शर्ट और सिर पर बांधने के लिए भगवान शंकर की छपी फोटो वाला साफी बाजार में पहुंच गया।
विज्ञापन

विगत दो साल से कोविड संक्रमण के चलते बाजार मंदी के दौर से गुजर रहे थे। इस साल मौसम अच्छा होने के चलते बाजार में रौनक रहने की उम्मीद है। इसी उम्मीद में सावन की तैयारी शुरू हो गई है। दुकाने भी सजने लगी हैं। सावन में बिकने वालेे सामानों की प्रमुखता से दुकान पर सजाया जा रहा है। छोटे-बड़े सभी व्यापारी तैयारी में जुटे हैं।-- विशाल कुमार
शादी विवाह के बाद बाजारों में काफी सन्नाटा हैं। लेकिन सावन नजदीक होने के कारण धीरे-धीरे रौनक लौट रही है। सावन में बाजारों में खुशियां छाएंगी सावन की तैयारियों से बाजारों में भी रौनक लौटने की उम्मीद है। व्यापारी इसी उम्मीद में तैयारी में जुटे हैं। कपड़े की दूकान से लेकर मेकअप के सामानों की पूरी तरह सज गई है। कांवरियों के ड्रेस भी लग गए हैं।--राकेश सेठी
विज्ञापन

सावन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। हरी चूड़ियां, हरे परिधानों की खरीदारी करने की तैयारी है।
सावन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहता है। व्रत के साथ रक्षा बंधन को लेकर पहले से तैयारी शुरू हो गई है। सावन का महिना हो और महिलाएं खरीददारी न करें यह संभव नहीं है। कपडे से लेकर मेकअप के सामानों की खरीददारी की जा रही है।--रीमा तिवारी
हरितालिका तीज को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसे लेकर काफी उत्साह रहता है। इस सभी महिलाएं हरे परिधान में दिखती हैं। ऐसा लगता है कि सावन की ही महीना है। बड़े ही उत्साह के साथ महिलाएं एक जगह एकत्रित होती हैं। त्योहार को पूरी मस्ती और खुशनुमा माहौल में मनाया जाता है। इस दिन का सभी को इंतजार रहता है।-- प्रीती गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें