फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हो जाएंगे कई गांव, नई पंचायतों का भी होगा उदय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। जिले की तीन नई नगर पंचायतों में शामिल गांवों के पुनर्गठन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। नौ ग्राम पंचायतों का पूरी तरह अस्तित्व खत्म हो जाएगा, जबकि आंशिक रुप से शामिल गांवों की आबादी एक हजार से अधिक होने पर उन्हें नई ग्राम पंचायत के रुप में गठित किया जाएगा। इसके लिए 11 नवंबर की तारीख तय की गई है। पुनर्गठन व परिसीमन के लिए डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के अंत में शासन ने जिले की गौराबादशाहपुर, रामपुर और कजगांव को नई नगर पंचायत के रुप में मंजूरी दी थी। इन निकायों में आसपास के 18 गांवों को शामिल किया गया है। इसमें नौ ग्राम पंचायत पूरी तरह नगर में शामिल हो गए हैं, जबकि अन्य नौ का कुछ हिस्सा लिया गया है। नए निकायों के अस्तित्व में आने के बाद भी इन ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन न होने से यहां के लोग ऊहापोह में पड़े हुए थे। प्रधानों ने भी कामकाज से दूरी बना ली थी। अब शासन ने ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का निर्देश दिया है। इसके तहत आंशिक रुप से शामिल गांवों का पुनर्गठन किया जाएगा। अगर उनकी आबादी एक हजार या उससे अधिक होगी तो उसे नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिलेगा और इससे कम आबादी होने पर आसपास के अन्य ग्राम पंचायत में समाहित कर दिया जाएगा। जिले में फिलहाल कुल 1749 ग्राम पंचायत हैं। परिसीमन व पुनर्गठन के बाद नई संख्या सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें