फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी टेंट में नहीं टीनशेड में बनेगा रैन बसेरा, लगेगा टीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। निर्बल, असहाय लोगों व यात्रियों को ठंड के कहर से बचाने के लिए प्रशासन ने रैन बसेरा बनाने की कवायद शुरू कर दी है। शहर समेत सभी निकायों में इसके लिए स्थान चयन का निर्देश दिया गया है। खास बात यह कि इस बार रैन बसेरा टेंट के अंदर नहीं, बल्कि टीनशेड में बनाया जाएगा। वहां रजाई-गद्दा, बिजली, पानी, शौचालय के साथ टीवी की भी सुविधा होगी। इसी सप्ताह से इसे शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में ठिठुरते निर्बल, असहाय वर्ग के लोग रात गुजारने के लिए ठिकाना ढूंढते रहते हैं। कोई रोडवेज या रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ठिठुरता रहता है तो कोई अन्य स्थानों पर किसी तरह रात काटता है। सरकारी रैन बसेरे भी तब शुरू होते थे, जब ठंड चरम पर पहुंच जाती थी। इस बार शासन ने शुरुआती ठंड के साथ ही रैन बसेरा शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी निकायों व तहसील मुख्यालयों पर जगह चयन करने को कहा गया है। आमतौर पर रैन बसेरा बनाने के नाम पर औपचारिकता ही निभाई जाती रही है। टेंट खड़ाकर उसमें रजाई-गद्दा रखवाते हुए जिम्मेदार पल्ला झाड़ लेते है। इस बार शासन ने टीनशेड या पक्के भवन में ही रैन बसेरा स्थापित करने की हिदायत दी है। यहां पर्याप्त रजाई-गद्दा, कंबल, बिजली, पेयजल, अलाव की व्यवस्था मुकम्मल होगी। बाहर शौचालय होगा। रैन बसेरा में टीवी भी लगाया जाएगा। प्रत्येक रैन बसेरा में एक रजिस्टर होगा, जिस पर उसमें आने-जाने वाले का पूरा ब्योरा रखा जाएगा। रैन बसेरा के बारे में सूचना से संबंधित फ्लेक्स संबंधित रेलवे व बस स्टेशन के बाहर लगेगा, जिससे लोगों को उसके बारे में जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें