फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वाराणसी से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 14 घायल, पांच की हालत गंभीर

Mon, 19 Feb 2024 01:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

वाराणसी से दर्शन कर अयोध्या की तरफ जा रही बस जौनपुर में पलट गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बस सवार सभी दर्शनार्थी मध्य प्रदेश के शिवपुरी से 40 दिनों के धार्मिक यात्रा पर निकले थे। घटना में पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  
विज्ञापन
jaunpur accident news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन भवनापुर पुलिया के पास वाराणसी से अयोध्या जा रही बस के पलटने से 14 यात्री घायल हो गए। हादसे में घायल यात्रियों को पुलिस व एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, इसमें गंभीर रूप से पांच दर्शनार्थियों को बीएचयू रेफर कर दिया गया। सभी दर्शनार्थी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर तबीयत जानी।

विज्ञापन


यह है मामला
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दर्शनार्थियों से भरी टूरिस्ट बस वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही थी। वाराणसी में दर्शन करने के बाद भवनाथपुर पुलिया के पास त्रिलोचन हाईवे पर अनियंत्रित होकर बस पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। यात्रियों का बिलखना सुनकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य में जुट गई। 

पुलिस के अनुसार बस में करीब 63 यात्री सवार थे, इसमें से 14 लोग घायल हुए। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पहुंचाया गया, यहां से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। पांच दर्शनार्थियों की हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर कर दिया गया। यह सभी लोग बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करके अयोध्या होते हुए रामेश्वर धाम जा रहे थे। यह 40 दिनों के धार्मिक भ्रमण पर निकले थे। इसमें प्रत्येक श्रद्धालुओं से 16 से 18 हजार रुपये लिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में शामिल रहे ये यात्री

jaunpur accident news - फोटो : अमर उजाला
बस में सवार गीता देवी(62), कल्ला (30) पुत्र जगालाल, राजकुमारी (56) पत्नी अशोक, अशोक (58), अत्तेमा द्विवेदी (38) शिवपुरी, हरि (74), कमलेश (55) निवासी शिवपुरी, सोहाराम (40) निवासी मुरैना, थाना शिवपुरी, शांति शिव (45) पत्नी छोटेलाल रेथौली थाना शिवपुरी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। इसमें गंभीर रूप से घायल उषा पथवार (63) पत्नी हनुमंत निवासी शिवपुरी मध्य प्रदेश, उर्मिला रहतार (50) पत्नी मदन, मदन (55) निवासी लडुवार शिवपुरी, काशीराम (80), कल्ला (60) निवासी बदीरा थाना बदीरा शिवपुरी को रेफर कर दिया गया। 
 
क्या कहती है पुलिस
दुर्घटना में सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से पांच की हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर किया गया। हालात सुधरने पर इनको दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना किया जाएगा। 
-गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी, केराकत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें