फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangesh Encounter: मंगेश यादव के घर पहुंचे अजय राय, बोले- हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए न्यायिक जांच

Mon, 09 Sep 2024 01:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के जौनपुर स्थित आवास पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की। 
विज्ञापन
मंगेश यादव के घर पहुंचे अजय राय ने परिजनों को दी सांत्वना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के घर पर सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने मंगेश के परिजनों से मिलकर सांत्वना व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता अजय राय ने घटना की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की। वहीं उन्होंने पुलिस पर एनकाउंटर की आड़ में हत्या का आरोप लगाया। मंगेश की मां एवं पिता को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता के विरोधियों को मरवाया जा रहा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

इस दौरान पूर्व विधायक नदीम जावेद, अनिल यादव, हुकुम सिंह, देवराज पांडे, प्रभात विक्रम सिंह, राकेश सिंह, संदीप सोनकर, रामकुमार यादव, कमलेश यादव, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें