थाने की कोबरा टीम शनिवार को नगर के धरिकार बस्ती की शिकायत की जांच करने पहुुुंची, इस दौरान कुछ मनबढ़ों ने कोबरा टीम के साथ हाथापाई किया। हालांकि पुलिस टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि तीन भागने में सफल रहे।
कोतवाली में पड़े प्रार्थना पत्र के आधार पर शनिवार की शाम को हेड कांस्टेबल योगेंद्र यादव कोबरा टीम के साथ आरोपी बग्गड़ के घर उससे पूछताछ करने गए। इस दौरान चार की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने कोबरा टीम के हेड कांस्टेबल से हाथा पाइ कर उनका कालर पकड़ लिया, साथ ही उनसे धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान हेड कांस्टेबल जमीन पर गिर पड़े। इस बात की सूचना देने पर कोतवाली से और पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान पुलिस के हत्थे दो आरोपी चढ़े, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। बात करने पर प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।