फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट वाहनों का अड्डा बना रोडवेज डिपो 

Sun, 03 Apr 2016 07:19 PM IST
jaunpur
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर स्थित रोडवेज बस स्टैंड की बदहाल स्थिति
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर रोडवेज डिपो प्राइवेट वाहनों का अड्डा बनकर रह गया है। डिपो परिसर में पूरे दिन में कभी-कभार ही रोडवेज बसें दिखती हैं। बाकी समय तक निजी वाहनों का ही जमावड़ा लगा रहता है। निजी वाहन यहां परिसर में कभी गाड़ी बैक करने के लिए लाते हैं तो कभी डिपो के सामने से सवारी बैठाते हैं। अधिकतर रोडवेज बसें तो डिपो के बाहर से ही गुजर जाती हैं।
विज्ञापन


डिपो वाले रास्ते पर प्राइवेट वाहनों के जाम के चलते ही रोडवेज बसें अंदर नहीं आ पाती। विभागीय अधिकारियों ने भी इसकी शिकायत कई बार पुलिस प्रशासन से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यात्रियों के लिए यहां न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पेयजल का मुकम्मल इंतजाम है। रात में डिपो परिसर में प्रकाश के नाम पर सिर्फ एक सीएफएल जलता है।

पेयजल के लिए परिसर में एक इंडिया मार्का टू हैंडपंप स्थापित तो की गई है पर उसके चारो तरफ इतनी झाड़ और गंदगी है कि वहां जाना भी कोई मुनासिब नहीं समझता। 1998 में स्थापित डिपो भवन जर्जर हाल में पहुंच गया है। आरसीसी छत के प्लास्टर छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


कई स्थानों पर छत में लगी सरिया बाहर दिख रही है जिसमें जंग खा चुके हैं। बिजली की वायरिंग खराब हो चुकी है। ग्राम प्रधान दयाराम सरोज व चन्द्रशेखर तिवारी का कहना है कि रोडवेज परिसर में शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। गंदगी के कारण यात्री भी बाहर से ही बस पर सवार होना बेहतर समझते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें