फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पैसे के लेनदेन के विवाद में पिटाई से घायल हुआ युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Mon, 15 Feb 2021 09:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
पिटाई के बाद घायल हुआ था युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के लेदरही गांव में रविवार को लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वाराणसी के एक अस्पताल में सोमवार की सुबह घायल ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। इस मामले में मारपीट का केस दर्ज था। अब इसे गैर इरादतन हत्या में तब्दील कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, लेदरहीं गांव निवासी इम्तेयाज(50) का गांव के ही कुछ लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे से पिटाई में इम्तेयाज़ सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई।

विज्ञापन

इस दौरान एक पक्ष से हवाई फायरिंग का भी आरोप है। घायल इम्तेयाज को पीएचसी सोंधी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान देर रात तबीयत बिगड़ने पर वाराणसी भेज दिया गया।

सोमवार की सुबह में वाराणसी के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस बारे में सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि मामले में मारपीट का केस दर्ज था। इसे गैर इरादतन हत्या में तब्दील करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें