फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली और नुक्कड नाटक के जरिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग स्थानों पर रैैली और नुक्कड नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। सात मार्च को सभी से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

जलालपुर: क्षेत्र के आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज तथा बाबू बैजनाथ प्रसाद शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान छितौना में रैली निकालकर जागरुक किया। डा. विनोद कुमार प्रबंधक एवं मो. असलम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में संस्थान के छात्र-छात्राएं छितौना, दुबेपुर होते हुए संस्थान के प्रांगण में सभा के माध्यम से मतदान के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अशोक कुमार, ओमप्रकाश चक्रवर्ती, अखिलेश कुमार मौर्य, हितेश कुमार, हरीश चंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।
बदलापुर: सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में रोवर्स रेंजर्स में मतदाता जागरूकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि चरित्र निर्माण में स्काउट गाइड की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। अध्यक्षता प्राचार्य डा.सुनील प्रताप सिंह ने की। प्रबंधक व प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोवर्स प्रभारी डा. कर्मचंद यादव ने स्वागत किया। रेंजर्स प्रभारी डॉ. रेखा मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुनील कुमार यादव,सोनम गुप्ता,अंकित,लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह, शैलेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जफराबाद: राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज हुंसेपुर कबूलपुर के प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव ने मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। सात मार्च को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें