फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के साथ फोटो खिंचवाने वाले प्रदेश को बनाएंगे दंगा प्रदेश: मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आतंकियों के साथ फोटो खिंचवाने लोग प्रदेश को दंगा प्रदेश बनाने का सपना देख रहे हैं। वे बुधवार दोपहर नेशनल इंटर कालेज पट्टीनरेंद्रपुर और मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के लगधरपुर, नोनारी ,जयसिंहपुर भावनीगंज आदि जगहों तक भ्रमण के दौरान बोल रहे थे। शाहगंज में भाजपा व निषाद पार्टी गठबंधन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग जनता को वैक्सीन लगवाने से मना कर रहे थे अब वे उसी जनता से वोट मांगते फिर रहे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद इंटर पास करने वाली मेधावी बालिकाओं को मुफ्त स्कूटी तथा दो करोड़ बच्चों को टैबलेट व स्मार्टफोन दिया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने के साथ ही यूपी के प्रत्येक परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार अथवा स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार गरीब बेटी की शादी हेतु 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें