वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के लिए सत्र 2021-22 में एमएड में प्रवेश के लिए 8 अक्टूबर को परीक्षा कराई गई थी। इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
प्रवेश के लिए 1 से 443वीं रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 20 नवंबर और 444 से लेकर अंतिम रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 21 नवंबर को होगी। काउंसिलिंग के लिए पत्र 13 नवंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।