फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दंपती से लूटे नकदी व गहने

Sun, 30 Jun 2019 01:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के सरपतहा पट्टीनरेन्रदपुर मार्ग स्थित जूडापुर गांव के पास बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को रोककर तमंचे के बल पर नकदी व गहने लूट लिए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


खुटहन थाना क्षेत्र के मियांचक निवासी अरुण कुमार यादव सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर स्थित अपनी ससुराल से पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह शुक्रवार की रात करीब दस बजे सरपतहा थाने से महज पांच सौ मीूटर पहले जूडापुर के पास पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी देकर सोने की चेन, कनफूल , अंगूठी, एंव दोनो पैर का चांदी का पायल समेत दो हजार नगदी लूटकर ईशापुर की तरफ फरार हो गए।

पीड़ित ने घटना की जानकारी 100 नंबर पुलिस समेत स्थानीय थाने को दिया। पुलिस रात भर बदमाशों को धर पकड़ करने के लिए घेराबंदी की परंतु बदमाशों का सुराग नहीं लगा। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। सीओ का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें