मुंगराबादशाहपुर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर पर पुरुषोत्तम मास के अंतिम मंगलव
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर-प्रतापगढ़ रोड पर स्थित शक्ति पीठ दौलतिया हनुमान मंदिर पर पुरुषोत्तम मास के अंतिम मंगलवार को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक मंदिर परिसर घंटा-घड़ियाल और जयकारे से गूंजता रहा।
मंदिर परिसर में सुबह ही कतारबद्ध होकर भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन किया। संकट मोचन के चरणों में माथा टेककर मन्नतें मांगी। जय बजरंगबली और जय संकट मोचन के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। पुरुषोत्तम मास के अंतिम मंगलवार को विशेष महत्व होने के कारण नवविवाहित जोड़े भी मंदिर पहुंचे। दंपतियों ने हनुमान जी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।