फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर ने किया सियासी तंज, बोले- राहुल और अखिलेश बच्चा, हम हैं उनके चच्चा...

Sat, 18 May 2024 09:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

UP Politics: सुहेलदेव के नाम से ट्रेन चलाने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। इस सरकार में हमें पहचान मिली है। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंहानिया ने किया। इस मौके पर बृजभान राजभर, धर्मेंद्र मिश्रा, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनसभा में हाथ उठाकर अभिवादन करते भाजपा जन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायती राज मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब मोदी ऐसी योजना ला रहे हैं। इसमें गरीबों को बिजली बिल नहीं देना होगा। मोदी ने तय किया है कि रोजगार परक शिक्षा लागू करके लोगों को उनके घर और नजदीकी बाजार में दुकान और व्यवसाय खोलने का अवसर देंगे। यह बातें उन्होंने शनिवार को क्षेत्र के नौली में आयोजित भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने विरोधी इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल और अखिलेश बच्चा हैं हम उनके चच्चा हैं। कहा कि नई शिक्षा नीति में रोजगार परक शिक्षा लागू होगा। तकनीकी शिक्षा लागू करने के लिए हम आपसे आपका वोट मांग रहे हैं। कहा कि पहले गांव तक जाने की सड़कें कच्ची थी। योगी सरकार में सभी सड़कें पक्की हो गई।

उन्होंने अखिलेश यादव पर तीखा वार करते हुए कहा कि सपा शासन में 27 प्रतिशत आरक्षण का हक सभी पिछड़ों और गरीबों को नहीं दिया गया। राजभर ने समाज के लोगों से कहा कि आज महाराज सुहेलदेव के नाम से यूनिवर्सिटी आजमगढ़ में खोलने का काम मोदी और योगी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया जन संवाद

पूर्व सांसद धनंजय सिंह का माला पहनाकर किया गया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
बदलापुर विधानसभा के महराजगंज के राय रतन बहादुर सिंह आईटीआई कॉलेज में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पति भाजपा नेता विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में जन संवाद का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह का माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

सांसद धनंजय सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने मोदी और योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों जगह बहुत ही मजबूत अच्छी और पारदर्शी निर्णय लेने वाली सरकार काम कर रही है। संविधान को लेकर उन्होंने कहा कि संविधान को न कोई बदला है न बदलेगा। 

कहा कि सभी युवा साथी अपने अपने बूथ पर 25 मई को ईमानदारी के साथ शत-प्रतिशत मतदान करे। अफवाहों की तरफ ध्यान न देकर भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं। कहा कि न्याय पालिका पर भरोसा है हम जल्द ही क्लीन चिट होकर निकलेंगे। कहा देश में राष्ट्र हित में एक कानून होना चाहिए जिसका समर्थन हम लोग करेंगे। कार्य क्रम का संचालन दिव्य प्रकाश सिंह, अध्यक्षता हरिश्चंद्र द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें