फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'ये मोदी तो इतना सुंदर लग रहा', सभा में पीएम-सीएम के वेश में आए नन्हे समर्थकों की प्रधानमंत्री ने की तारीफ

Thu, 16 May 2024 01:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमन विश्वकर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Lok Sabha Election: आजमगढ़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पड़ोसी जनपद जौनपुर भी पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूद लोगों को सरकार की आने वाली योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि अभी बहुत काम बाकी है जिस पर विमर्श चल रहा है। आने वाले पांच साल और विकास के होंगे।
विज्ञापन
मोदी-योगी के वेश में नन्हे समर्थक। - फोटो : अभिषेक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में अपनी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बच्चे की खूबसूरत पेटिंग पर उसे लेटर लिखने का वादा किया। साथ ही भीड़ में मौजूद तीन शख्सों की तारीफ की। दो बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी का रूप धारण कर आए थे। साथ ही तीसरे शख्स ने खुद पर भगवा रंग लगाया था। जिस पर लिखा था- अबकी बार 400 पार।
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री मोदी ने उन बच्चों से कहा कि क्या बढ़िया मेकअप किया है भई...। वाह! दोनों मोदी-योगी बनके आ गए। बहुत बढ़िया किया आपने। देखिए सब अखबार वालों की नजर मुझसे हटकर आप पर चली गई। बच्चों ने अपना हाथ हिलाया तो पीएम मोदी ने कहा कि ये मोदी को तो हाथ हिलाना भी आ गया है।
 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जौनपुर के लोगों से भोजपुरी में बातचीत की। जिस पर हर-हर मोदी के नारे लगने लगे। कुछ देर शांत होकर पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों को उत्साह थम जाए तो मैं आगे कुछ बोलूंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद नन्हे समर्थकों ने मीडिया के माध्यम से कहा कि अबकी बार 400 पार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर बच्चे काफी लालायित दिखे। वे उत्साहित होकर पीएम मोदी की जय-जयकार कर रहे थे। इसी क्रम में मोदी-योगी के वेश में आए बच्चों के साथे सेल्फी और फोटो लेने वालों की होड़ मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें