फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर दो दिन में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे निलंबित होंगे लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जनपद के आबकारी अनुज्ञापियों एवं आबकारी निरीक्षकों की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि सभी लाइसेंसी दुकानदार अपनी दुकानों पर दो दिन के भीतर सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें। अन्यथा दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्रा को निर्देशित किया कि दो दिन के अंदर सीसीटीवी कैमरे दुकानों में नहीं लगे तो तीसरे दिन से संबंधित दुकानदार के लाइसेंस निलंबन के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दुकानदार रेट लिस्ट एवं क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर दुकान पर अंकित करें। आवश्यक प्रपत्र-स्टॉक रजिस्टर, निकासी पासबुक, वितरण पंजिका, शिकायत पुस्तिका, लाइसेंस, परिवहन पास प्रमाण पत्र मेंटेन रखें। सभी दुकानें निश्चित समय (सुबह 10 से रात 10 बजे) तक खुलें एवं बंद हो। साथ ही किसी भी दशा में ओवर रेटिंग की शिकायत न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें