फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निरस्त, आठ को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से जिले में मौजूद विभिन्न खाद की दुकानों पर मंगलवार को अचानक छापा मार। इस दौरान तीन उर्वरक की दुकानों पर कमी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त किया गया, जबकि आठ दुकानदारों को चेतावनी दी गई। उर्वरक की दुकानों पर छापा मारने के लिए टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर तहसीलवार उर्वरक की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान उप कृषि निदेशक जयप्रकाश ने सदर व शाहगंज, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम शशिकेश सिंह ने मछलीशहर व बदलापुर,भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय पर अमित कुमार चौबे ने मड़ियाहूं,जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने शाहगंज, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय ने केराकत तहसील में मौजूद उर्वरक की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान मो.इशा व मो.रईस खाद भंडार खेतासराय, एमजी खाद भंडार सबरहद व मेसर्स राम किशोर यादव खेतासराय दुकान पर स्टाक रजिस्टर में गड़बड़ी पाई गई। स्टाक बोर्ड नहीं लगा पाया गया, पीओएस मशीन से खाद का वितरण नहीं होता मिला। जिस पर इन तीनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है, जबकि आठ दुकानों पर थोड़ी बहुत कमी मिलने पर उनको चेतावनी दी गई है।
वर्जन...
- स्टाक रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने और रेट बोर्ड नहीं लगा होने सहित पीओएस से उर्वरक नहीं बंटने की कमी मिलने पर तीन उर्वरक की दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है, जबकि आठ दुकानों पर थोड़ी बहुत कमी मिलने पर उनको चेतावनी दी गई है। - केके सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें