बदलापुर में वाहन से पार्टी का झंडा उतरवाती एसडीएम ममता मालवीय।
चुनाव आचार संहिता लगने के बाद तीसरे दिन शनिवार को भी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। जिसमें काली फिल्म, झंडा, नीली बत्ती उतारने के साथ ही तकरीबन 700 गाड़ियों का चालान हुआ। कोतवाली क्षेत्र में विधायक लिखी एक गाड़ी को रोककर पुलिस ने काली फिल्म झंडा उतारा।
वाहनों के खिलाफ अभियान में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जुट गए हैं। बदलापुर में एसडीएम ममता मलवीय ने खुद खड़े होकर समाजवादी पार्टी की एक गाड़ी से झंडा, काली फिल्म उतरवाया और तहसील के सभी कानून गो, लेखपाल और सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि गांव गांव जाकर पोस्टर हटवाएं।
शहर कोतवाली में चलाए गए अभियान में कोतवाल अरविंद सिंह ने भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस की गाड़ियाें से 21 झंडे उतारे और 52 का चालान किया। दस गाड़ियां सीज की गईं। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति अपने को एक अखबार का संपादक बताते हुए पुलिस से उलझ गया।
उसकी गाड़ी पर न केवल प्रेस लिखा था बल्कि सपा के झंडा भी लगा था। विधायक लिखी गाड़ी के चालक ने भी रूआब गांठा लेकिन पुलिस ने एक नही सूनी और फार्चूनर से स्टीकर नोच दिया। भाजपा की महेंद्रा जाइलो गाड़ी जिसमें अध्यक्ष लिखा था उसका भी ब्लैक फिल्म और स्टिकर उतारा। एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि जिले भर में दिन भर
चले अभियान में शनिवार को सात सौ वाहनों का चालन किया गया है। सिकराराः सीओ सदर रामप्रसाद यादव व् थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न पार्टियो के झंडा बैनर व काली नीली फ़िल्म लगे वाहनों की धर पकड़ कर उनके झंडे व फ़िल्म उतरवाए साथ ही 12 हजार शमन शुल्क वसूले तथा न देने वाले 26 छोटे बड़े वाहनों के चालान काटा।