फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत से अब गांवों में लगेगी एलईडी स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब गांवों में जिला पंचायत से एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी तक इसके लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अभी तक गांवों में राज्य वित्त से ग्राम पंचायतों में एलईडी लाइट लगवाई जाती है। लेकिन, इस व्यवस्था में अब बदलाव करते हुए जिला पंचायत विभाग से भी एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाने का निर्णय लिया गया है। बताते चले कि शुरुआत में ज्यादातर ग्राम पंचायतें निजी फर्म से खरीदारी करके ही इसको राज्य वित्त से लगवाती थीं। किंतु नई व्यवस्था के तहत केवल जिला पंचायत विभाग ही एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाएगा, न कि ग्राम पंचायत। अगर ग्राम पंचायत से लाइट लगेगी भी तो उसे विद्युत विभाग से एनओसी लेनी होगी। हालांकि इसके लिए अभी जिले को लक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ है। विभाग की तरफ से अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध में एएमए जेपी मौर्या ने बताया कि नये शासनादेश के मुताबिक अब गांवों में एलइडी स्ट्रीट लाइट जिला पंचायत लगवाएगा। लगवाने के बाद इसके मरम्मत के लिए जिला पंचायत राज विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें