फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बम विस्फोट की खबर से वकीलों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लखनऊ कोर्ट में बम मारने के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। तहसीलों में कोर्ट के सामने नारेबाजी की और न्यायालयों की सुरक्षा की मांग की। मडिय़ाहूं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के.के. सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीम कोर्ट के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर बम फेंका गया। यह न्यायालयों की सुरक्षा के हाल को बताने के लिए काफी है। अपराधी सरेआम कोर्ट के अंदर एवं न्यायालय परिसर में पहुंच कर बमबाजी कर रहे है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बमबाजी करने वाले अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में जमुना प्रसाद ,अनिसुर रहमान, महेंद्र सिंह ,अशोक उपाध्याय, अनिल शुक्ला, शरद चंद्र विश्वकर्मा, राकेश गौतम आदि लोग मौजूद रहे। उधर केराकत तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष छोटेलाल निडर की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि अब यह सरकार सत्ता में बने रहने लायक नहीं है।
जब न्यायालय व अधिवक्ता ही असुरक्षित रहेंगे तो आम जनता की सुरक्षा सरकार क्या कर पायेगी। राज्य पाल को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र शंकर पान्डेय, सुरेश कुमार, सुरेश चंद श्रीवास्तव, ओमप्रकाश दुबे,रामबरन,देवेन्द्र द्विवेदी, अवशेष कुमार, धीरेन्द्र कुमार, अ शोक कुमार गौरव सिंहए, सुभाष शुक्ल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें