शाहगंज। नगर से सटे डिहिवा भादी गांव में बुधवार की देर रात अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी में एक गुट के लोगों ने एक युवक को पीट दिया और उसकी मोटरसाइकिल तोड़ डाली। इसी बात को लेकर गुरुवार की सुबह एक बार फिर मामला गर्म हो गया। घायल युवक के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को पीट दिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
डिहवा भादी गांव में बुधवार की रात एक घर के सामने मोबाइल पर तेज ध्वनि से एक युवक अश्लील गाना बजा रहा था। कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। मामले में कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा हो गए। मोबाइल बजा रहे युवक ने इस बात की जानकारी अपने पक्ष के लोगों को दिया। करीब 24 की संख्या में एकत्रित होकर पहुंचे लोगों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस बात की जानकारी रात में गांव के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। इसी विवाद में पीटे गए युवक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को गुरुवार की सुबह पीट दिया। मामला एक बार फिर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।