फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी लॉ प्रोफेसर निलंबित, दो दिन पहले हुआ था गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 11:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर स्थित एक डिग्री कॉलेज में विधि विभाग के एक प्रोफेसर पर बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप है। बुधवार को उसे गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को  कॉलेज प्रबंध समिति ने आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के एक डिग्री कॉलेज के लॉ प्रोफेसर डॉ. संतोष सिंह को कॉलेज प्रबंध समिति ने निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के बाद शुक्रवार की शाम को की गई। जिले के एक डिग्री कॉलेज के लॉ के प्रोफेसर डॉ संतोष सिंह 31 मई को अपने यूपी सिंह कॉलोनी स्थित आवास पर 11 वर्षीय बालक को बुलाया था।

विज्ञापन


बालक को ग्रामर की किताब देने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बालक दौड़कर अपने घर गया। घर वालों ने पूछा कि क्या हुआ है तो बताया कि पेट में दर्द हो रहा है। साथ ही उसने आपबीती बताई। आरोप है कि इसके बाद बालक की मां शिक्षक के घर शिकायत करने पहुंची तो वह धमकी देकर भगा दिया।

इसके बाद महिला ने लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में गुरुवार को आरोपी शिक्षक को कोर्ट में प्रस्तुत करके जिला जेल भेज दिया। इसको लेकर थाने की तरफ से शुक्रवार को मामले की रिपोर्ट कॉलेज को भेज दी गई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया, फिर वायरल किया अश्लील वीडियो

विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रबंध समिति ने दो जून से ही इनके निलंबन की स्वीकृति प्रदान की। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि मामले में थाने से रिपोर्ट मिलने के बाद प्रबंधक की संस्तुति पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें