फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने के अंदर 50 लाख की चोरी: फौजी का छलका दर्द, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 02 Jun 2023 09:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र में एक महीने के अंदर करीब 50 लाख रुपये की चोरी हुई है। एक भी चोरी का खुलासा करने में पुलिस असफल रही है।  देश की सेवा में समर्पित फौजी अविनाश सिंह पुलिस अधीक्षक से मिलकर पुलिस पर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र में एक महीने के अंदर करीब 50 लाख रुपये की चोरी हुई है। एक भी चोरी का खुलासा करने में पुलिस असफल रही है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस तहरीर बदलवाकर मुकदमा दर्ज कर रही है। इसमें आम आदमी के साथ देश की सेवा में समर्पित फौजी अविनाश सिंह के परिवार के साथ भी यही हुआ, हालांकि फौजी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पुलिस पर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी निवासी अविनाश सिंह फौजी हैं। वो वर्तमान में सिकंदराबाद में कार्यरत हैं। अविनाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पत्रक देते हुए कहा कि मेरे घर से बीते 15 मई को चोरों ने 11.70 लाख चोरी कर लिया। थाने में मेरी तहरीर पर मुकदमा न दर्ज करके पुलिस ने तहरीर बदलवाकर लिखा।

इसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक फौजी से इस तरह का व्यवहार डरावना है। मैं अब तक 20  बार प्रभारी निरीक्षक केराकत से मिल चुका हूं। वहीं अगर केराकत क्षेत्र में देखा जाए तो मई माह में चोरों ने पांच चोरियों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बच्चा चोर गिरोह के पांच और आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, प्रयागराज और मिर्जापुर से अगवा बच्चे बरामद

Trending Videos

पहली चोरी कोतवाली से 50 मीटर की दूरी पर गणेश चौरसिया की दुकान पर हुई, जहां चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान से सामान व नकदी उठा ले गए। इसके बाद 12 मई की रात अमिहित में विवेक सिंह के घर से 20 लाख की चोरी, 15 मई को सरौनी पश्चिम पट्टी में अविनाश सिंह के घर से 11.70 लाख की चोरी, 18 मई को तरियारी में शिक्षक अशोक पाल के घर से 50 हजार नकदी सहित तीन लाख के आभूषण, 19 मई को बगही सरावां के सुरेंद्र यादव के 90 हजार नकदी सहित तीन लाख के आभूषण चुराए, वहीं गुलाब यादव के घर से चोरी में असफल होने पर ईंट से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक केराकत जयप्रकाश यादव ने कहा कि खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। लोग तहरीर बदलवाने का आरोप लगाते रहते हैं। कुछ ही नकदी व गहने चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें