फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार की रात चोरों ने घर, दुकान और विद्यालय में घुसकर लाखों का माल उड़ा दिया। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कछरा गांव में एक मकान का ताला तोड़कर 1.20 लाख नकदी समेत छह लाख से अधिक के गहने चोरों ने पार कर दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के भिवरहां गांव में गुमटी का ताला तोड़कर हजारों का माल उड़ाया। बरईपार और रामपुर में भी चोरी हुई।
विज्ञापन

शाहगंज: कोतवाली क्षेत्र के खुटहन रोड पर स्थित कछरा गांव निवासी तारा देवी पत्नी सहदेव शुक्रवार को घर मे ताला लगाकर अपने मायके पिलकिछा गांव गई थी। सोमवार की रात वह जब अपने घर लौटी तो घर में लगे शटर का ताला टूटा था। घर में रखी आलमारी टूटी थी और एक लाख बीस हजार नकदी और छह लाख से अधिक कीमत के गहने गायब थे। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है। खुटहन: थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी उदय कुमार पाण्डेय भिवरहा बाजार में गुमटी में किराने की दुकान चलाते है। सोमवार की रात गुमटी का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नकदी समेत अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया। प्राथमिक विद्यालय डिहिया द्वितीय की छत पर लगा सोलर पैनल और स्टैंड रात में चोर उठा ले गए। प्रधानाध्यापक शिवशंकर यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। बरईपार: सिकरारा थाना क्षेत्र के खपरहा निवासी विजय बहादुर ने हरिरामपुर गांव में स्थित अपने खेत में सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पंप लगाए थे। रात में स्टाटर और स्टेब्लाइजर चोर खोल ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। करामपुर: थाना क्षेत्रके गोरापट्टी डेरा गांव निवासी संजीव कुमार सिंह अपने परिवार के साथ बरामदे में बने कमरे में सोए थे। रात में चोरों ने घर में घुसकर तीन लोहे की पेटी, एक अटैची, हैंडबैग मकान से 100 मीटर दूर ले गए। वहां उसमें रखा चार हजार नकदी, हार, चार चूड़ी, दो चेन, एक मंगलसूत्र, 3 लाकेट, एक जोड़ी कान की बाली सहित करीब पांच लाख का सामान ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें