फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में उड़ती रहीं पतंगें, मकर संक्रांति की खरीदारी को बाजारों में रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति (खिचड़ी) जनपद में दो दिन 14 और 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसके चलते बृहस्पतिवार को बाजारों में खूब चहल-पहल रही। लोग लाई, चिवड़ा के साथ ही तिल-गुड़ पट्टी, गट्टा, तिलवा आदि खाद्य सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए। सड़कों पर परंपराओं का निर्वहन करते हुए बहन-बेटियों के घर खिचड़ी ले जाते भी दिखे।
विज्ञापन

ठंड और कोरोना के चलते विद्यालय बंद होने के कारण बच्चे, किशोर व युवा पतंग लेकर मैदान व घरों की छतों पर नजर आए। बृहस्पतिवार को धूप भी निकली तो लोगों पगंतबाजी करके खूब मस्तियां करते दिखे। इस बार बाजार में पतंगों की कीमत दो से लेकर 100 रुपये तक देखी गई। हालांकि राजनीतिक पतंग इस बार बाजार में नहीं देखने को मिले,चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बाद भी बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें