फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ट्रक को लूटा, दूर ले जाकर चालक और खलासी को छोड़ा 18-52-31

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बसुही नदी के पास जौनपुर मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को रात में चार बदमाशों ने एक खाली ट्रक को ओवरटेक रोक लिया। चालक और खलासी को मारपीट कर उनके मोबाइल छीन लिए। साथ ही अपनी गाड़ी में बैठाकर ट्रक को लेकर फरार हो गए। हालांकि देर रात गौराबादशाहपुर थाने से पहले दोनों को रात में छोड़कर ट्रक लेकर फरार हो गए। जिसके बाद ट्रक मालिक को किसी तरह घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। लेकिन, बदमाश आजमगढ़ की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के सेहरा गांव निवासी लालू बुधवार की रात खाली ट्रक लेकर मिर्जापुर जा रहा था। वह अपने साथ ट्रक में खाली अनिल पुत्र राजें प्रसाद निवासी ग्राम शक्तेशगढ़ थाना चुनार मिर्जापुर को बैठाया था। दोनों मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बसुही नदी के पास पहुंचे थे कि बोलेरो सवार चार की संख्या में बदमाशों ने ओवर टेक करके रोक लिया। इसके बाद चालक और खलासी के साथ मारपीट करते हुए उनसे उनकी मोबाइल छीन लिए। इसके बाद उन्हें अपनी गाड़ी में बैठकर चल गए, जबकि उनके साथ के सहयोगी ट्रक अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए। रात करीब ढाई-तीन बजे बदमाश दोनों को गौराबादशाहपुर में छोड़ दिए, जो किसी तरह से ट्रक मालिक रामकेश चौहान पुत्र स्व.बादशाह चौहान निवासी रमईपट्टी पक्कापोखरा थाना मिर्जापुर को सूचना दिए। सूचना पाकर ट्रक मालिक मौके पर आकर पूरी जानकारी किया। इसके बाद मड़ियाहूं कोतवाली में पहुंच कर घटना के सम्बंध में तहरीर दिया। जिसको संज्ञान में लेते हुए मड़ियाहूं पुलिस ने लूट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें