नगर के पक्का पोखरा मोहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर एक लाख बीस हजार नकदी समेत हजारों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह मकान स्वामी ने ताला टूटा देखकर दंग रह गया। वह कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
शाहगंज नगर के पश्चिमी कौडिय़ां मोहल्ला निवासी बासुकीनाथ पुत्र अशोक मोदनवाल पक्का पोखरा मोहल्ला में मकान बनाकर रहते हैं। बुधवार को परिवार पुराने मकान में आया था। देर रात चोरों ने पक्का पोखरा मोहल्ला स्थित मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी आलमारी से मंदिर निर्माण के लिए चंदे का रखा एक लाख 20 हजार रुपये सहित सोने का हार, मांगटीका, दो कंगन, चांदी का पाजेब चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर बुधवार की सुबह मकान पर पहुंचे मकान स्वामी ने कमरे का ताला टूटा और भीतर अस्त व्यस्त समान देख दंग रह गया। वह कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि सूचना मिलने पर उप निरीक्षक जेपी यादव को जांच के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।