रोहित यादव ने नेशनल गेम में जीता रजत पदक
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में अदारी डभिया निवासी जेवलिन थ्रोअर रोहित यादव ने गुजरात मे खेली जा रही नेशनल गेम चैम्पियनशिप मे 79.78 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता है। इस कामयाबी से गांव मे खुशी है। इसके पहले भी वह राष्ट्रमंडल खेल मे 6 वां व विश्व चैम्पियनशिप 10 वां स्थान हासिल कर चुके हैं।
मछलीशहर तहसील के अदारी डभिया गांव निवासी मैराथन धावक सभाजीत यादव के पुत्र रोहित यादव किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। वह देश के लिए राष्ट्रमंडल व विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप खेल चुके हैं। इसके पहले वह 11 जून 2022 को चेन्नई मे खेली गयी इंटर स्टेट चैम्पियनशिप में 82.54 मीटर भाला फेंककर रजत पदक के साथ 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इग्लैंड मे खेली गई राष्टमंडल प्रतियोगिता क्वालिफाई करके वहां 6वां स्थान हासिल किया था। जबकी जेवलिन थ्रो में उनकी विश्व रैंकिंग 22वीं होने की वजह से 15 से 24 जुलाई तक अमेरिका में खेले जा रहे विश्व चैम्पियनशिप में भी खेलने का अहर्ता मिली थी। जिसमें 10वां स्थान हासिल किया था। उनके इस प्रतियोगिता में अच्छा खेल दिखाने पर गांव में भव्य स्वागत किया गया था। अब पुन उसकी सफलता पर लोग खुश है