तहरीर में यह आरोप भी लगाया गया है कि जब किशोरी ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी तो आरोपी उन्हें भी धमकी देने लगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कहकर रुपयों की मांग करने लगा। आए दिन धमकी देता रहा। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दिया।
वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी सर्वेश श्रीवास्तव के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार को दुष्कर्म के आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।