फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः  मनबढ़ों ने युवक को सुल्तानपुर के जंगल में निर्वस्त्र कर पीटा, मरा समझ कर भागे 

Thu, 12 May 2022 08:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
खुटहन थाना क्षेत्र के मईहरीपुर गांव निवासी युवक को सुल्तानपुर जिले के एक जंगल में ले जाकर मनबढ़ों ने निर्वस्त्र कर बर्बरतापूर्वक पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

इस मामले में पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दे रही है। मईहरीपुर गांव निवासी अरमान (38) मवेशियों की खरीद-बिक्री करता है। मंगलवार को सुबह वह घर से बिशुनपुर जाने की बात कहकर निकला।  देर रात पुलिस ने घरवालों को सूचना दी कि अरमान गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


उसका उपचार सीएचसी में चल रहा है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो अरमान बेहोश था। कुछ देर बाद होश में आने पर उसने बताया कि उसके एक रिश्तेदार सहित चार लोग उसे बिशुनपुर बाजार से अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठाकर सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर मार्ग के बगल रामपुर गांव के एक सुनसान जंगल में ले गए।

 
विज्ञापन


जहां चारों ने मिलकर उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। मनबढ़ों ने उसके कपड़े फाड़कर पेड़ की टहनियों से पीटा ।  खून से लथपथ होकर वह बेहोश हो गया। मनबढ़ उसे मृत समझ वहां से फरार हो गए। आधी रात को होश में आने के बाद वह पैदल सड़क पर आया।

जहां ग्रामीणों की मदद से उसे मोहदीसराय पुलिस चौकी पर लाया गया। घटना की जानकारी खुटहन थाने में दी गई। प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने उसे घायलावस्था में सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अरमान की तहरीर पर उसके रिश्तेदार अकबरपुर निवासी लल्लू तथा अखंड नगर निवासी तोड़ई, निन्हकू तथा सुहेल पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पशु चोरी से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें