फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: मांगलिक कार्यक्रम के बीच अचानक पानी में उतरा करंट, बर्तन धो रहे युवक की दर्दनाक मौत, कोहराम

Thu, 11 May 2023 10:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

दीपांशु तिवारी (23) पुत्र विश्वामित्र तिवारी बिहार प्रांत के शिवान जनपद के पचरुखी थाना क्षेत्र के मटू छपरा गांव निवासी था। शाहगंज में कछरा रोड सुरिस में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक तीन भाई तीन बहन है।
विज्ञापन
करंट लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के कोरवलिया गांव में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बर्तन धोते समय पानी में पंखा गिरने से अचानक पानी में उतरे करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से (23) वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chandauli Crime: घर के बाहर सोई दस साल की बच्ची से बरातियों ने किया दुष्कर्म, परिजनों को रो-रोकर सुनाई आपबीती
विज्ञापन

मृतक दीपांशु तिवारी (23) पुत्र विश्वामित्र तिवारी बिहार प्रांत के शिवान जनपद के पचरुखी थाना क्षेत्र के मटू छपरा गांव निवासी था। शाहगंज में कछरा रोड सुरिस में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक तीन भाई तीन बहन है। वह भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की मौत डेढ़ वर्ष पहले हो गई थी। बरात में शामिल लोगों ने बताया कि बर्तन धोते समय अचानक पंखा गिरा और उसका करंट पानी मे उतर गया। दीपांशु ने उसे छुआ तभी करंट की चपेट में आ गया। वहां मौजूद लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें