फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़: आभूषण व्यापारी से लूट के दो आरोपी अरेस्ट, एक भागने में सफल

Sat, 15 Jun 2024 01:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur Police Encounter : जौनपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आभूषण व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सुजानगंज के आभूषण व्यवसायी सुशील उमरवैश से लूट करने वाले बदमाशों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। साथ ही पुलिस ने लूट का माल भी बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया की शुक्रवार शाम को मीरगंज थाना और बरसठी थाना की सीमा पर टकटैया गांव के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश जाते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिस पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश करन चौहान पुत्र रामउजागिर चौहान मोलनापुर मीरगंज के पैर में गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा 32 बोर 2 खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल व लूट का माल एक किलो 142 ग्राम सफेद धातू बरामद किया गया।
 
वहीं दूसरे बदमाश रोहित यादव कटाहित मछलीशहर को पकड़ लिया गया। उसके पास से 350 ग्राम की सफेद धातू बरामद किया गया। एक बदमाश भागने मे सफल रहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करन चौहान मीरगंज थाने का टॉप टेन अपराधी है। उसके ऊपर 12 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों मे दर्ज है। वहीं रोहित यादव पर भी छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें