फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनी विवाद में मारपीट, सपा नेता समेत 21 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी/करंजाकला। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। करंजाकला में मारपीट के दौरान सपा नेता समेत छह लोग जख्मी हुए, जबकि सुरेरी में दोनों पक्षों में हुई मारपीट में 15 लोगों को चोर्टें आइं। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई।
विज्ञापन

करंजाकला: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैयाकाजी गांव निवासी धमेंद्र कुमार समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष हैं। उनका जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। जमकर मारपीट में एक पक्ष से धर्मेंद्र कुमार 40, पुत्री श्रेया 16, सविता 27, लालदेयी शर्मा 70 को चोटें आई। दूसरे पक्ष सेे जितेंद्र 25, बीरबल 27 को चोटें आईं। दोनों पक्षों को पीएचसी करंजाकला में उपचार कराया गया। इसमें एक पक्ष के श्रेया, सविता और लालदेयी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुरेरी: थाना क्षेत्र के पटैला गांव निवासी बुद्धिराम पटेल व शिवनारायण पटेल के बीच जमीन के पुराने विवाद में मारपीट हो गई। बुद्धिराम का आरोप है कि विपक्षी शिवनारायण ने बाहर से कुछ लोगों के साथ गुरुवार को सुबह ही उनके घर पर धमक पड़े। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारपीट में बुद्धिराम पक्ष के नौ लोग घायल हुए। शिवनारायण पक्ष के छह लोगों को चोट आई। सभी घायलों को पीएचसी रामपुर भेजा गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष श्यामदास वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें