जौनपुर। नगर स्थित बीएमसी संस्था का 15वां वार्षिकोत्सव टीडी इंटर कॉलेज के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने छात्रों की हौसला अफजाई की। अंजू पाठक व विशाखा सिंह ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किया। समारोह की अध्यक्षता जयशंकर प्रसाद मिश्र ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह रहे। संस्था की ओर से पिछले दिनों आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वेश मौर्य प्रथम, राजू सरोज द्वितीय, पूनम यादव तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में टीम ज्योति प्रथम, सुचिता शुक्ला द्वितीय और सोनी यादव की टीम तृतीय स्थान पर रही। मेंहदी प्रतियोगिता में रुचि विश्वकर्मा प्रथम, मुस्कान सोनी द्वितीय, अर्चना यादव तृतीय रहीं। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ ईयर के लिए फिजा बानो एवं बेस्ट अटेंडेंस व इमरजिंग स्टूडेंट ऑफ द सीजन के लिए सोनी यादव को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अवधेश मिश्र, ज्ञानेश्वर मिश्र, विकास सिंह, तबरेज आलम, कमलेश सिंह, संतोष शुक्ला, सरवर अली सिद्दीकी, डॉ.विनोद यादव, नेहा मौर्या, अश्विनी पटेल, वीरेंद्र साहू, आशीष सिंह आदि रहे। संचालन कृष्ण मुरारी मिश्र, वसीम खान व सोनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संस्था के संचालक महफूज अली सिद्दीकी ने आभार जताया।