फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः तीन दुकानों में लाखों की चोरी, चोरों ने एक ही रात घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के रामपुर बाजार में किराने की दूकान में चोरी की सूचना पर जांच करने पंहुची ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर के रामपुर और सिकरारा बाजार में तीन दुकानों से नकदी समेत लाखों का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन मे जुटी है।
विज्ञापन

रामपुर बाजार स्थित अखिलेश यादव के जनरल स्टोर में बुधवार की रात सेंध लगाकर 1.40 लाख नकदी समेत डेढ़ लाख के सामान चोर उठा ले गए। सोसापट्टी झारिकपुरा निवासी दुकानदार अखिलेश ने सुबह पुलिस को तहरीर दी है।
सिकरारा: जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा बाजार में बुधवार की रात दो दुकानों का शटर चाड़कर गैस सिलिंडर सहित हजारों का सामान चोरों ने पार कर दिया। रात में हो रही तेज बारिश के चलते आस पास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सिकरारा बाजार में शीतलगंज रोड पर क्षेत्र के गुलजरगंज निवासी मल्लू हलवाई की मिठाई की दुकान और यहीं के सनवर अली की प्रसाधन सामग्री की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह जलपान की दुकान चलाने वाले ताहिरपुर निवासी चंद्रबली यादव ने शटर टूटा देखा तो दुकानदारों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें