फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित, विद्यालय में बच्चों के सामने की थी मारपीट 

Mon, 28 Mar 2022 07:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध बरसठी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। बीएसए ने अनुशासनहीनता मानते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
निलंबन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के मानिकपुर प्राइमरी विद्यालय में मारपीट करने के मामले में बीएसएस डा. गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। दोनों अध्यापकों को अलग-अलग विद्यालयों में संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


सहायक अध्यापक शिव शंकर यादव की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में कटवार स्थित सुभाष इंटर कॉलेज में लगी है। 26 मार्च शनिवार को वह परीक्षा ड्यूटी में न जाकर बिना किसी अनुमति के पौने दस बजे सीधे विद्यालय पहुंच कर उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर दिए थे।  

प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार जायसवाल ने उनसे बिना अनुमति के उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर करने का कारण पूछा और खंड शिक्षा अधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए उनके मोबाइल से बात करा दी थी। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए सहायक अध्यापक ने बच्चों के सामने ही प्रधानाध्यापक की जमकर लात-घूंसों से पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


बात बढ़े न इसलिए शिक्षक नेताओं ने दोनों में सुलह करा दी थी, लेकिन रविवार को दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध बरसठी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। बीएसए ने अनुशासनहीनता मानते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच का आदेश दिया।

उनकी आख्या पर बीएसए ने विद्यालय परिसर में मारपीट करने, शैक्षिक वातावरण दूषित करने के साथ ही छात्र-छात्राओं पर असामाजिक छाप छोड़ने के निंदनीय कार्य करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षक दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापक को पूर्व माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर व सहायक अध्यापक शिव शंकर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसहरा में संबद्ध कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें